*मेरा भारत महान*
.
. ????
*मेरा* भारत हो सदा,विकसित अरु गतिमान।
*राष्ट्र* भक्ति की भावना, संविधान सम्मान।।
. ????
*भारत* अपना हो सदा, दुनिया में सिरमौर।
*रखें* मान की आन को,मिल के खाएँ कौर।।
. ????
*तहजीबें* ऊँची सदा, सत्य अहिंसा राह।
*मजहब* समरस हैं तभी,ईश्वर संग अल्लाह।।
. ????
*हाल* सभी के हों भले ,रखलें सत अभिमान।
*नमन* शहीदों को करें, याद अमर बलिदान।।
. ????
*मेरा राष्ट्र भारत, रखें तहजीबें मजहब, ?हाल नमन*
बाबू लाल शर्मा “बौहरा*
सिकंदरा,दौसा,राजस्थान