आज तिरंगा लहरायेगा
आज तिरंगा लहरायेगा
आज तिरंगा लहरायेगा
आजादी की शान।
इसके नीचे पूरे होंगे
दिल के सब अरमान।
जय जय हिन्दुस्तान।
जय जय वीर जवान।।
हुई गुलामी सहन नहीं तब,
फूँक शंख आजादी का।
अलख जगी भारत मे घर-घर,
खून खौल गया वीरों का।
सिर पर कफन बाँध कर निकले
होने को बलिदान।
आज…..।
इस….।
जय…..।जय….।
वीर सावरकर ,तात्या टोपे,
झाँसी की लक्ष्मी बाई।
भगत सिंह आजाद वीर ने
दुश्मन को ललकार लगाई।
आजादी के महायज्ञ में
हुए सभी बलिदान।।
आज….।इस…।
जय…।जय…।
भारत के कोने-कोने में,
जंग छिड़ी आजादी की।
छोड़े घर -परिवार रिश्ते,
राह चले आजदी की।
सभी एक मंजिल के राही
हिन्दू मुसलमान।।
आज…..।इस…।
जय…।जय…।
अनमोल अपनी आजादी,
बच्चों! तुम रखवाली करना।
जाति धर्म का भेद भुलाकर,
सदा एक होकर रहना।
यही एकता देगी जग में
भारत को पहचान।।
आज….।इस….।
जय….।जय….।
पुष्पाशर्मा”कुसुम”