Send your poems to 9340373299

आम फल पर दोहे

0 326

आम फल पर दोहे

आम फल पर कविता

फल में राजा आम है,चाकू धर के काट।
केसर देशी लंगड़ा,खाना इसको चाट।।

कई किस्म है आम के,करता कफ को दूर।
खास फायदा देह को,खाते इसको शूर।।

CLICK & SUPPORT

पेट दर्द या गैस में,खाते हैं सब आम।
फूल बीज फल छाल भी,करता औषधि काम।।

पी लेना रस आम का,स्वस्थ रहेगा देह।
खा लेना गुठली गिरी,दूर करे मधुमेह।।

पत्ती लेना आम का,उल्टी करता दूर।
हिचकी में भी लाभ हो,मत होना मजबूर।।

राजकिशोर धिरही
तिलई,जांजगीर
छत्तीसग
ढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.