Join Our Community

Send Your Poems

Whatsapp Business 9340373299

गणेश वंदना – कविता – मौलिक रचना – अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

इस रचना में गणेश जी की वंदना की गयी है |
गणेश वंदना – कविता – मौलिक रचना – अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

0 322

गणेश वंदना – कविता – मौलिक रचना – अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

जय गणेश गजबदन विनायक
एकदंत गणपति गणनायक

प्रथम पूज्य तुम देव हमारे
विघ्न हरो प्रभु करो सब काज हमारे

मूषक तुमको लगते प्यारे
लम्बोदर गौरी शिव के प्यारे

सबसे लाडले तुम मात पिता के
मंगलकर्ता गौरीसुत तुम

CLICK & SUPPORT

प्रथम पूज्य तुम लगते प्यारे
मोदक तुमको सबसे प्यारे

कष्ट हरो सब शिव के दुलारे
जब भी घन घन घंटा बाजे

मूषक पर तुम दौड़ के आते
जय लम्बोदर जय एकदंत

जय गणपति जय गौरीसुत
जय गजानन जय विघ्नेश

ख़त्म हैं करते सारे क्लेश
जय गजबदन जय विनायक

जय विघ्नहर्ता जय मंगलकर्ता
जय गणेश जय जय गणेश |

Leave A Reply

Your email address will not be published.