Send your poems to 9340373299

हिन्दी हमारी जान है

0 196

CLICK & SUPPORT

हिन्दी हमारी जान है

हिन्दी हैं हम..
हिन्दी हमारी जान है,
हम सबकी जुबान है !!

रग-रग में बहता लहू ही है,
ये हर हृदय की तान है!!

हिन्दी हैं हम..
हिन्दी हमारी जान है!!

अपने में समाहित कर लेगी..
हो शब्द किसी..भाषा का कोई..
समरस भाव से स्वीकारे…
अपनी संतान को ज्यों माता कोई!

CLICK & SUPPORT

यही हमारी मान है …
ये भारत की शान है !
रग-रग में बहता लहू ही है..
ये हर हृदय की तान है !!

खेतों में टपकते श्रम-जल सी
ये बहता वायु संदल की …
भारत की धानी चुनर है ये..
ये कहता हर किसान है !!

हिन्दी हैं हम..
हिन्दी हैं हम..
हिन्दी हमारी जान है!
रग-रग में बहता लहू ही है ..
ये हर हृदय की तान है!!

ऐ हिन्दी! इतना उपकार कर दे ..
अहिन्दियों का भी उद्धार कर दे !!
अपने आँचल से इन पर भी …
ममता की बौछार कर दे ..!!

हे देववाणी की तनया !….
तू तो..वत्सलता की खान है
रग-रग में बहता लहू ही है..
तू हर हृदय की तान है ..!!

*[email protected]निमाई प्रधान’क्षितिज’*
     रायगढ़, छत्तीसगढ़
मोबाइल नं.7804048925

Leave A Reply

Your email address will not be published.