हिंदी का सम्मान करे सब
हिंदी का सम्मान करे सब
हिंदी का सम्मान करे हम।
हिन्दी का गुणगान करे हम।
हिंदी है भारत की शान।
इसका करो सभी गुणगान।
सबको जोङे एक सूत्र मे।
उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम।
आओ सभी मिल करे गुमान।
हिंदी है माथे की बिन्दी।
सभी काम करना अब हिन्दी।
आओ इसका मान बढाये।
नित्य मिल इसके गुण गाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की।
एकता के धागे में पिरोये।
राष्ट्र भाषा का मान बढाये।
हिंद देश की यह है शान।
इससे है देश की पहचान।
बहुत मधुर सबके मन भाती।
सबके मुँह पर बहुत सुहाती।
राष्ट्र भाषा का है मिला दर्जा।
आओ उतारे इसका कर्जा।
बहुत सरल है बहुत सुगम है।
करे विदेशी को बेदम है।
राष्ट्र प्रेम की झलक दिखाये।
इसे अपना कर मान बढाये।
मदन सिंह शेखावत ढोढसर स्वरचित