Join Our Community

Send Your Poems

Whatsapp Business 9340373299

वेदों पर कविता- डिजेन्द्र कुर्रे

0 267

वेदों पर कविता

सार भरा ऋग्वेद में ,देवों का आह्वान।
लिखा वेद जी व्यास ने,जिसका अतुल विधान।।

यजुर्वेद में मंत्र का,पावन है विस्तार।
मुनिजन जिसको बाचकर,पाएं जीवन सार।।

CLICK & SUPPORT

तन मन को शीतल करें,सामवेद का ज्ञान।
लिखा मंत्र के रुप में,जिसमें सुर लय तान।।

अथर्ववेद है तंत्र का,अनुपम अतुलित जाप।
कभी जगत को दे सजा,कभी हरे संताप।।

चारों वेदों में भरा,है जीवन का सार।
दुनिया में सुखसार की, करे यही विस्तार।।
★★★★★★★★★★★
*डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”

Leave A Reply

Your email address will not be published.