Join Our Community

Send Your Poems

Whatsapp Business 9340373299

भारत माँ पर कविता हिंदी में

0 157

भारत माँ पर कविता : भारत को मातृदेवी के रूप में चित्रित करके भारत माता या ‘भारतम्बा’ कहा जाता है। भारतमाता को प्राय नारंगी रंग की साड़ी पहने, हाथ में तिरंगा ध्वज लिये हुए चित्रित किया जाता है तथा साथ में सिंह होता है।

bharatmata
भारत माता

माँ ने हमें पुकारा है


वीर सपूतो! देशवासियो ! माँ ने हमें पुकारा है।
माता ने हमें पुकारा है, यह हिंन्दुस्तान हमारा है।


जागो अपनी संस्कृति, अपने पूज्य राष्ट्र से प्रेम करो,
इसके गत वैभव से अपने, युग का थोड़ा मेल करो।
सोचो क्या यह वही प्रेम से, पूरित राष्ट्र हमारा है। वीर…

इन्हें भी पढ़ें

CLICK & SUPPORT


राम यहीं पर कृष्ण यहीं पर और यहीं पर बुद्ध हुए।
सीता-सावित्री-चेनम्मा, और यहीं पर पुरु हुए।
गीता मानस और वेद की, बहती पावन धारा है। वीर…

ध्यान करो उनका जो हर पल, सीमा पर हैं डटे हुए।
मातृभूमि की रक्षा में हैं, सीना ताने खड़े हुए।
सोचो किनके वंशज हैं हम, क्या इतिहास हमारा है।


वीर सपूतो देशवासियो माँ ने हमें पुकारा है। माता ने….

अज्ञात

Leave A Reply

Your email address will not be published.