प्रस्तुत कविता शिव की महिमा भगवान शिव पर आधारित है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव महादेव, भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार आदि नामों से भी जाना जाता है।

शिव महिमा

शिव सत्य है, शिव अनंत है,
शिव अनादि है, शिव भगवंत है|
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्मा है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है|
शिव सूक्ष्म है, शिव संसार है,
शिव प्रेम है, शिव विश्वास है |
शिव साकार है, शिव निराकार है,
शिव विष है, शिव सुधा है|
शिव त्रिनेत्र है, शिव महाकाल है,
शिव परमानंद है,शिव की महिमा अपरंपार है|

प्रस्तुति

कृष्णा चौहान अमेरी, जिला रायगढ़ (छ.ग.)

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *