Join Our Community

Send Your Poems

Whatsapp Business 9340373299

हरितालिका तीज – राजेश पान्डेय वत्स

0 282

हरितालिका तीज!
(घनाक्षरी)

भाद्रपद शुक्ल पक्ष, पावन तृतीया तिथि,
पूजन निर्जला ब्रत,
रखें नारी देश के!

माता रूप मोहनी सी, श्रृँगारित सोहनी सी,
उम्र यश लंबी माँगे,
अपने प्राणेश के!

दृढ़वती धर्मधारी, सुहागिन या कुँवारी,
वर लेती यदि मानें,

CLICK & SUPPORT

ग्रंथों के आदेश के!

मुदित मधुर मन, शिव गौरी आराधना,
श्रद्धा लिये वत्स कल,

पूजा फिर गणेश के!

–राजेश पान्डेय वत्स!
0821(हरितालिका तीज २०७७)

Leave A Reply

Your email address will not be published.