जाने कैसी बात चली है
गीतिका
जाने कैसी बात चली है।
सहमी-सहमी बाग़ कली है।।
जिन्दा होती तो आ जाती
शायद बुलबुल आग जली है।
इन्हें भी पढ़ें
CLICK & SUPPORT
दुख का सूरज पीड़ा तोड़े
सुख की मीठी रात ढली है।।
नींद कहाँ बसती आँखों में
जब से घर बुनियाद हिली है।।
महक उठा आँगन खुशियों से
जब-जब माँ की बात चली है ।।
000
अशोक दीप✍️