Join Our Community

Send Your Poems

Whatsapp Business 9340373299

कृष्ण भजन – वंदना – मौलिक रचना – अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

इस भजन में भगवान् क्रष्ण की वंदना की गयी है
कृष्ण भजन – वंदना – मौलिक रचना – अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

0 178

कृष्ण भजन – वंदना

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया
वो जबसे जगत में आया
सबका बेड़ा पार लगाया

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया

उसकी बातें मेरे मन को भायें
मन में जीवन ज्योति जगायें
उसकी महिमा का अंत नहीं है
उसके जैसा संत नहीं है

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया

बातें उसकी अमृत बरसायें
जीवन में अमृत घोल जायें
वो तो है सबका सहारा
करता सबका जीवन उजियारा

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया

CLICK & SUPPORT

बनाई है दुनिया उसी ने
राह सच्ची दिखाई उसी ने
मोक्ष पाने का रास्ता दिखाया
मानव के समझ में आया

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया

उसकी लीलायें लगतीं निराली
अब माखन चुराने की बारी
हो बालपन या फिर युवापन
हर एक रूप सभी को है भाया

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया

धर्म का पाठ है सबको पढ़ाया
सत कर्म से परिचय कराया
रूप अर्जुन को अपना दिखाया
मन मस्तिस्क पर है ये छाया

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया

कृष्ण की महिमा सब मिल गायें
जीवन को अपने सफल बनायें
इस जीवन में मोक्ष पायें
प्रभु की गोद में जगह बनायें

रूप श्याम का मेरे मन को भाया
रूप मुरली मनोहर का भाया

Leave A Reply

Your email address will not be published.