Send your poems to 9340373299

कर्ज पर कविता – मनोरमा चन्द्रा

0 185

कर्ज पर कविता – मनोरमा चन्द्रा

CLICK & SUPPORT



कर्ज तले जो दब गए,
होते हैं गमगीन।
उसकी निंदा छोड़ तू,
समझ उसे मत दीन।।

कर्ज लिया जो आज है,
उसे नहीं तू भूल।
जो तुमने धोखा दिया,
लूँगा कर्ज वसूल।।

सेठ कर्ज जितना दिया ,
सूद संग की चाह।
हो वसूल सब राशियाँ ,
पूरे होते माह।।

कर्ज दिया जिसने तुझे,
वह व्यक्तित्व महान।
सारे जीवन याद रख,
मान सदा अहसान।।

चिंता करना छोड़ तू,
दिव्य सोच तू धार।
कहे रमा ये सर्वदा,
कर्ज समझ मत भार।।

*~ मनोरमा चन्द्रा “रमा”*
*रायपुर (छ.ग.)*

Leave A Reply

Your email address will not be published.