Join Our Community

Send Your Poems

Whatsapp Business 9340373299

माँ की मान पर कविता

0 722

माँ की मान पर कविता

meri maa
meri maa

है माँ की शक्ति अपार
माँ है सृष्टि का आधार
माँ के जैसा कोई नही
माँ का मान कीजिये।

CLICK & SUPPORT

माँ ईश्वर का रूप है
माँ देवी का स्वरूप है
माँ की ममता है न्यारी
माँ को प्यार कीजिये।।


बच्चे की प्रथम गुरु
दुनिया माँ से ही शुरू
माँ प्रेम व विश्वास है
माँ की सेवा कीजिये।।

माँ ममता की मूरत
है भोली भाली सूरत
वात्सल्य का आगार है
आशीर्वाद लीजिए।।

माँ का हृदय विशाल
कर देती खुशहाल
माँ का प्यार अमूल्य है
माँ की भक्ति कीजिये।।

माँ का प्यार निस्वार्थ है
जीवन का यथार्थ है
सृष्टा की अद्भुत सृष्टि
माँ को खुश कीजिये।।

ईश्वर का वरदान
माँ गीता और कुरान
माँ जगत जननी है
माँ का ध्यान कीजिये।।

माँ बिन सृष्टि अधूरी
माँ से होती यह पूरी
माँ से पूरा जहान है
माँ की पूजा कीजिये।।

डॉ एन के सेठी

No Comments
  1. Suman sharma says

    सृष्टा की अद्भुत सृष्टि माँ ??
    ????????

Leave A Reply

Your email address will not be published.