Send your poems to 9340373299

नारी पर सुन्दर कविता

0 174

नारी पर सुन्दर कविता

आँखों   से  आंसू   बहते  हैं
पानी   पानी  है  नारी।
दुनियां की नज़रों में बस इक
करूण कहानी है नारी।।
युगों  -युगों  से  जाने  कितने
कितने अत्याचार सहे।
अबला से  सबला तक आयी
हार न  मानी  है  नारी।।
ब्रह्मा   विष्णु   गोद   खिलाए
नाच नचाया नटवर को।
अनुसुइया   है   कौसल्या   है
राधा   रानी   है   नारी।।
एक  नही दो  नही  महज़ इस
के  किरदार  अनेकों  हैं।
कभी   लक्षमी   कभी  शारदे
कभी  भवानी  है   नारी।
महफ़िल  में  रौनक  है इससे
गुलशन  में  बहार  है ये।।
सारी   दुनियां   महा   समंदर
और   रवानी   है  नारी।।
——-✍
जयपाल प्रखर करुण
रवानी–धारा, गति, प्रवाह

CLICK & SUPPORT

Leave A Reply

Your email address will not be published.