न्याय का हकदार किसान-सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”

न्याय का हकदार किसान

मान सम्मान न्याय का हकदार,अन्न उपजाता किसान।
जन जन के हितैषी सरकार, इस पर भी दें जरा ध्यान।

एक मशाल ले चलें हम,श्रम का दीप जलाने को।
निकला अन्नदाता आज,अपनी व्यथा बताने को।
ये कैसा दृश्य दिख रहा,सड़कों पर कृषक उतरें हैं।
जिन्हें सर्दी गर्मी वर्षा की फिक्र नहीं,आज क्यों ठिठरे हैं।
सड़कों में कब तक रहें,हक की लड़ाई लड़ता पूज्य किसान।
मान सम्मान न्याय………………………….


अकाल,बाढ़, सूखा से,अन्नदाता की झोली अधूरी है।
कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा,अब ये कैसी मजबूरी है।
खेतों में अब फसल नहीं,बन रहे आग उगलने वाले कारखाने।
गाँवों में वीरानी छाई,कॉलोनी,फ्लैटों से उजड़ रहे आशियाने।
भूखे का पेट भरे, देश की अर्थव्यवस्था चलाता है किसान।
मान सम्मान न्याय..………………………….


जगत के पालक धरतीपुत्र,अन्न उपजा कर करते धरती का श्रृंगार।
आज कृषक को नहीं मिलता उचित अधिकार,सम्मान व प्यार।
नए कृषि कानून से भ्रम व आशंकित है भारत का किसान।
हाथ जोड़ विनती करता मधुर,जनप्रिय सरकार दो ध्यान।
विफल न वार्ता होती रहे,निकालें उचित व स्थाई समाधान।
मान सम्मान न्याय…………………………..


सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652
9644035652
ईमेल- [email protected]

Leave A Reply

Your email address will not be published.