कविता प्रकाशित कराएँ

आओ हम बुनियाद रखे आजाद हिन्दुस्तान की

===================================
आओ हम बुनियाद रखे, आजाद हिन्दुस्तान की |
आओ हम जयगान करे, भारत के किसान की |
चारो ओर फैला प्रदूषण, भारत माता कराह रही |
स्वच्छ भारत अभियान चला,नदियों में भी राह नही |
प्रकृति से करते खिलवाड़, मन में अब उत्साह नही |
इस धरा को स्वर्ग बनाने, जय बोलो युवा संतान की |
आओ हम बुनियाद रखे, आजाद हिन्दुस्तान की |
आओ हम जयगान करे, भारत के किसान की |
चारो ओर आतंक मचा है, दुश्मन गोली बरसाते है |
भारत माँ के वीर सपूत, सीने पर गोली खाते हैं |
दोस्ती का हाथ बढ़ाकर,शत्रु को भी अपनाते हैं |
बहुत वीरगांथाए हैं, जय बोलो बलिदान की |
आओ हम बुनियाद रखे, आजाद हिन्दुस्तान की |
आओ हम जयगान करे, भारत के किसान की |
अणु -परमाणु बना रहे, बना रहे मिसाइल हैं |
इंटरनेट का जाल बिछा,तरंगो से सब घायल हैं |
रासायनिक उर्वरको का, प्रयोग करते जाहिल हैं |
सुधार प्रक्रिया अपनाने को, जय बोलो विज्ञान की |
आओ हम बुनियाद रखे, आजाद हिन्दुस्तान की |
आओ हम जयगान करे, भारत के किसान की |
राजनीति के गलियारो में, अच्छे नेताओ का टोटा है |
भ्रष्टाचार मचा हुआ है, हमारा सिक्का खोटा है |
गरीब मजदूरों के पास, न थाली न लोटा है |
हिन्दू मुस्लिम भाई -भाई, जय बोलो इंसान की |
आओ हम बुनियाद रखे, आजाद हिन्दुस्तान की |
आओ हम जयगान करे, भारत के किसान की |
शिक्षा व्यवस्था चौपट सब,स्कूल में कौन पढ़ाते है |
निजी विद्यालय को देखो , शुल्क रोज बढ़ाते है |
ट्यूशन और फरमानो से, बच्चे बोझ से दब जाते हैं |
शिक्षा में गुणवत्ता लाने, जय बोलो शिक्षा मितान की |
आओ हम बुनियाद रखे, आजाद हिन्दुस्तान की |
आओ हम जयगान करे, भारत के किसान की |
हाहाकार मचा हुआ है,देख हिमालय की घाटी में |
वीर सपूत लोहा लेते हैं, रक्त सिंचते है माटी में |
अर्थव्यवस्था बिगाड़ रहे,यही शत्रु की परिपाटी में |
आतंकियो को मार भगाने , जय बोलो जवान की |
आओ हम बुनियाद रखे, आजाद हिन्दुस्तान की |
आओ हम जयगान करे, भारत के किसान की |


मोहम्मद अलीम
बसना
जिला-महासमु़ंद छत्तीसगढ़

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *