राष्ट्रीय एकता : भारत की आन-रोमी जायसवाल
भारत की आन
भारत की आन…..
समस्त भारतीय मनाते सम्मान।
भारत की आन…..
निज स्वत्व में ,स्वाधीनता का महत्व।
लेकर तिरंगे की,हृदय मे मान।
भारत की आन…..
राष्ट्रीय एकता,मानो धर्मनिरपेक्षता।
वेदों की वाणी,ऋषियों की जुबानी।
धर्म सार का बढ़ता जिससे ज्ञान।
भारत की आन…..
शहीदों की शहादत से सींचा,बचाने वसुधा की मान,
श्रद्धा सुमन अर्पण कर,करते नमन प्रणाम।
भारत की आन…..
15अगस्त का दिवस पावन, क्षण बहुत महान,
हो राष्ट्रीय एकता सदभावना से,ध्वजवंदन कर गाते राष्ट्र गान।
भारत की आन…..
आओ मनाये मिलकर,संकल्पित हो राष्ट्रीय एकता का निर्माण,
सार्वभौमिकता अखंडता भाव से,मनाये महापर्व स्वतंत्रता दिवस महान,
कम न हो कभी देश की आन,बान,शान।
भारत की आन…….
CLICK & SUPPORT
रोमी जायसवाल (व्याख्याता)खरसिया जिला रायगढ़