राष्ट्रीय एकता : भारत महान बना जायें – नेमलता पटेल
भारत महान बना जायें
एकता अखण्डता से बना हमारा संविधान है,
जो गौरव बढ़ाता विदेशो में भी भारत का शान है।
नन्हीं – नन्हीं चीटियाँ मिलकर भार उठा लेती है,
वर्षा की नन्हीं बूंदे मिलकर सागर बन जाती है।
एक – एक पेड़ से ही जंगल बनते है,
मिलकर वातावरण शुद्ध करते है।
एकता में ही शक्ति है आज हम सब भी मान लें,
मिलकर ही काज सफल होंगे ये आज जान लें।
CLICK & SUPPORT
तुझे समझ नहीं है कि तूने क्या खोया है,
एकता छोड़कर अपने राहों में काँटे बोया है।
चलो टूटे परिवारों को जोड़कर रूठे साथियों को मना लें, छोटे – छोटे फूलों को चुनकर बगिया अपनी सजा लें।
भाईचारे की भावना से वतन महका जायें,
संरक्षण कर वन्य जीवों का चमन चहका जायें।
इस अमूल्य मानव जीवन का मोल चुका जायें,
एकता के बीज बोकर भारत महान बना जायें।

नेमलता पटेल नम्रता ,रायगढ़, छत्तीसगढ़