वीर जवान पर कविता

वीर जवान पर कविता

March 23 Martyrs Day
March 23 Martyrs Day

थल,नभ के बने प्रहरी,
हम भारत माँ की  शान।
ऐसा ही भारत माँ का
मैं हुँ वीर जवान।
देश की हर शरहद है,
मेरे घर की आन
कर्म भूमि है ,
लिया है मैंने मान
बूरी नजर जो मेरी माँ पर डाली
ले लूगाँ दुश्मन की जान।
भारत माँ का मैं वीर जवान…
ऋणी रहुँगा उस प्यारी माँ का जन्म दिया,
बना दिया जाँबाज।
गौरव हूँ मैं मातृभूमि का,
खडा़ हूँ सीना तान
भारत माँ का मैं वीर जवान…..
गर मौत सामने आती है,
सौभाग्य जन्म का मिलता हैं
बलिदान देश पर होकर ही,
मानूं सच्चा सम्मान
भारत माँ का मैं वीर जवान….
सौ-सौ जन्म हो जाऊँ कुर्बान,
अमर शहीद कहलाऊँ ।
लिपटा तिरंगें मे आऊँ,जब..माँ!
बलिहारी मेरी लेना….
भारत माँ की देना नज़र उतार ।
संकल्प लेना बेटे मेरे….
भारत माँ की आन-बान में
दे देना तु भी बलिदान।
अब तुम बन जाओ
भारत माँ के वीर जवान।
ऐसा ही था,
मैं भारत माँ का मैं वीर जवान….                         

अनिता पुरोहित
मौल्यासी सीकर राजस्थान
7736575207

Leave A Reply

Your email address will not be published.