वह भारत देश हमारा है
जहाँ तिरंगा लहराता,
मंदिर मस्जिद गुरुद्बारा है,
वह भारत देश हमारा है ••••
उत्तर में गिरिराज हिमालय
दक्षिण सागर लहराते ,
राम कृष्ण गौतम गाँधी की,
दसों दिशा गाथा गाते ,
अविरल बहती जिस छाती में
माँ गंगा की धारा है ,
वह भारत देश हमारा है!
भेदभाव है नहीं जहाँ पर
सब जिसको माँ कहते हैं,
एक डोर मन बँधे जहाँ पर
जय भारत सब कहते हैं ,
प्रेम शाँति “गणतंत्र” हमारा
दिया विश्व को नारा है,
वह भारत देश हमारा है
वेद पुराण बसे कण-कण में
विश्व गुरु कहलाता है,
योग ज्ञान सारी दुनियाँ को
जो भारत सिखलाता है,
मानवता ही सत्य धर्म है
जो भारत सिखलाता है
फैला है जिस देश से”नीलम”
आज यहाँ उजियारा है,
वह भारत देश हमारा है!!
नीलम सोनी
सीतापुर,सरगुजा (छत्तीसगढ़)