ईश्वर पर कविता

ईश्वर (विधाता छंद )

पहाड़ों को, घटाओं को, हवाओं को बनाया है
गगन के थाल को जिसने सितारों से सजाया है
धरा की गोद में कानन सघन उपवन बसाया है
मेरे ईश्वर की महिमा है! मेरे ईश्वर की माया है

2

जहाँ सूरज को शिशु हनुमान ने मुंह मे दबाया है
दिवाकर ने जहाँ करके विनय जीवन बचाया है
जहाँ जग के लिए दिन रात का ठप्पा लगाया है
मेरे ईश्वर की महिमा है! मेरे ईश्वर की माया है

3

समुन्दर पर बड़े जलयान को जिसने चलाया है
जलधि के गर्भ से पनडुब्बियों तक को उठाया है
गगन में बिजलियों की कौंध से जग कसमसाया है
मेरे ईश्वर की महिमा है! मेरे ईश्वर की माया है

4

जिसे काशी ने मथुरा ने अयोध्या ने कमाया है
जिसे शिव ने कन्हैया राम ने मन में जगाया है
जिसे मोदी अमित योगी ने प्रण-गौरव बताया है
मेरे ईश्वर की महिमा है! मेरे ईश्वर की माया है

5

प्रफुल्लित है ह्रदय अपना सनातन धर्म छाया है
नयन ख़ुश हैं कि अब तुष्टिकरण का सर कटाया है
चहुर्दिश राष्ट्र ने दुनिया में रँग अपना जमाया है
मेरे ईश्वर की महिमा है! मेरे ईश्वर की माया है

रमेश

कविता बहार
📖 2950 कविताएँ
📂 श्रेणियाँ:
हिंदी कविता
🏷️ टैग:
#परिवार पर कविता #प्रेम पर कविता #भावपूर्ण हिंदी कविता #रिश्तों का गुलाल हिंदी कविता #रिश्तों पर कविता #संबंधों की कविता #Hindi Poetry #Holi Poetry #प्रेरणादायक हिंदी कविता #रंगों की क्रांति कविता #समकालीन हिंदी कविता #सामाजिक व्यंग्य कविता #हिंदी कविता #हिंदी साहित्य ब्लॉग #होली कविता 2026 #ओजपूर्ण कविता #रंगों की क्रांति हिंदी कविता #समाज परिवर्तन कविता #सामाजिक क्रांति कविता #आधी दुनिया की आवाज़ #नारी सशक्तिकरण कविता #महिला अधिकार कविता #ओजपूर्ण हिंदी कविता #नारी सम्मान कविता #महिला सशक्तिकरण हिंदी कविता #स्त्री का स्वाभिमान #स्वाभिमान पर कविता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top