एकांत/हाइकु/निमाई प्रधान’क्षितिज’

एकांत/हाइकु/निमाई प्रधान’क्षितिज’

हाइकु
kavitabahar logo

[१]
मेरा एकांत
सहचर-सर्जक
उर्वर प्रांत!

[२]
दूर दिनांत
तरु-तल-पसरा
मृदु एकांत!

[३]
वो एकांतघ्न
वातायन-भ्रमर
न रहे शांत !

[४]
दिव्य-उजास
शतदल कमल
एकांतवास !

[५]
एकांत सखा
जागृत कुंडलिनी
प्रसृत विभा !

*-@निमाई प्रधान’क्षितिज’*
      रायगढ़,छत्तीसगढ़
  मो.नं.7804048925

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply