Warning: foreach() argument must be of type array|object, null given in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/code-snippets/php/snippet-ops.php(663) : eval()'d code on line 749
मुसाफिर हैं हम जीवन पथ के

मुसाफिर हैं हम जीवन पथ के

मुसाफिर हैं हम जीवन पथ के मुसाफिर हैं हम जीवन पथ केराहें सबकी अलग-अलगधूप-छांव पथ के साथी हैंमंज़िल की है सबको ललक। राही हैं संघर्ष शील सबदामन में प्यार हो चाहे कसकपीड़ा के शोलों में है कोईकोई पा जाता खुशियों का फलक। मुसाफिर हूँ मैं उस डगर कीकाँटों पर जो नित रोज चलामधुऋतु हो या […]

मुसाफिर हैं हम जीवन पथ के

मुसाफिर हैं हम जीवन पथ के
राहें सबकी अलग-अलग
धूप-छांव पथ के साथी हैं
मंज़िल की है सबको ललक।

राही हैं संघर्ष शील सब
दामन में प्यार हो चाहे कसक
पीड़ा के शोलों में है कोई
कोई पा जाता खुशियों का फलक।

मुसाफिर हूँ मैं उस डगर की
काँटों पर जो नित रोज चला
मधुऋतु हो या निदाघ, पावस
कुसुम सदा काँटों में खिला।

संघर्ष ही मुसाफिर की जीवन तान
अंतर्मन बेचैन हो चाहे
जिजीविषा प्रचंड बलवान।
अनुकूल समय की आशा ही
पथिक के कंटक पथ की शान।

जीवन पथ के अनजान मुसाफिर
झंझा से नित टकराते हैं
नैया बिन पतवार हो गर तो
भंवर में भी राह बनाते हैं।

  गर्त हैं अनजानी राहों में कई
चुनौतियों के भी शिखर खड़े हैं
मुसाफिर असमंजस में होता है
तमन्नाओं के भी महल बड़े हैं।

जीवन पथ संग्राम सा भीषण
उल्फत नहीं उदासी है
मृगतृष्णा का मंजर मरु में
मुसाफिर की रूह भी प्यासी  है।

सुख दुख में समभावी बनकर
राही को मंज़िल मिलती है
अदम्य साहस है नींव विजय की
अमावस्या भी धवल बनती है।

मुसाफ़िर हूँ मैं अजब अलबेली
हिम्मत शूलों पर चलने की
पथरीले पथ पर लक्ष्य है कुसुम का
नैराश्य त्राण को हरने की।

कुसुम लता पुंडोरा

📢

इस रचना को साझा करें

👁️ 3 व्यूज 📖 1 मिनट पठन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top