बुद्ध जयंती पर कविता

बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसे बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।

बुद्ध जयंती पर कविता

गौतम बौद्ध
गौतम बौद्ध

सिद्धार्थ!
ऐसा क्यों ?
फिर चले गये,
सत्य, दिव्य-ज्ञान की खोज,
अपलक राह देखती,
नि:शब्द खड़ी,
यशोधरा!

दुःख,
दूर कैसे,
स्वार्थ, संलिप्त माया,
माटी… माटी, यही ‘जाया’,
मनुजता रोती पड़ी,
दीवार बनी,
ईर्ष्या ।

आओगे,
‘बुद्ध’ बनकर,
लेकर ‘शांति’ अमृतधारा,
सींचन हो मरूभूमि पर,
सृजित पल्लव नवल,
प्रेम, समर्पण,
मनुजधर्म।
शैलेन्द्र कुमार नायक ‘शिशिर’

कविता बहार
📖 2950 कविताएँ
📂 श्रेणियाँ:
हिंदी कविता
🏷️ टैग:
#परिवार पर कविता #प्रेम पर कविता #भावपूर्ण हिंदी कविता #रिश्तों का गुलाल हिंदी कविता #रिश्तों पर कविता #संबंधों की कविता #Hindi Poetry #Holi Poetry #प्रेरणादायक हिंदी कविता #रंगों की क्रांति कविता #समकालीन हिंदी कविता #सामाजिक व्यंग्य कविता #हिंदी कविता #हिंदी साहित्य ब्लॉग #होली कविता 2026 #ओजपूर्ण कविता #रंगों की क्रांति हिंदी कविता #समाज परिवर्तन कविता #सामाजिक क्रांति कविता #आधी दुनिया की आवाज़ #नारी सशक्तिकरण कविता #महिला अधिकार कविता #ओजपूर्ण हिंदी कविता #नारी सम्मान कविता #महिला सशक्तिकरण हिंदी कविता #स्त्री का स्वाभिमान #स्वाभिमान पर कविता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top