बेटी पर कविता – सुशी सक्सेना

बेटी पर कविता – सुशी सक्सेना मेरी बिटिया, मेरे घर की शान है।मेरे जीने का मकसद, मेरी जान है। पता ही न चला, कब बड़ी हो गई,मेरी बिटिया अपने पैरों पे खड़ी हो गई,मेरे लिए अब भी वो एक नन्हीं कली है,मेरे अंगना कि एक चिड़िया नादान है। या रब, हर बुरी नजर से उसे […]

बेटी पर कविता – सुशी सक्सेना

beti

मेरी बिटिया, मेरे घर की शान है।
मेरे जीने का मकसद, मेरी जान है।

पता ही न चला, कब बड़ी हो गई,
मेरी बिटिया अपने पैरों पे खड़ी हो गई,
मेरे लिए अब भी वो एक नन्हीं कली है,
मेरे अंगना कि एक चिड़िया नादान है।

या रब, हर बुरी नजर से उसे बचा कर रखना,
उसकी जिंदगी को बहारों से सजा कर रखना,
कोई नमीं भी छू न सके उसकी पलकों को,
हर हसरत उसकी पूरी हो, यही अरमान है।

मेरी परछाईं वो, मेरी पहचान है।
मेरी बिटिया मेरा अभिमान है।

सुशी सक्सेना

📢 शेयर करें

🔵 Facebook 🔐 Login करें

✨ कवि परिचय

कविता बहार

संचालक , वेबसाईट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top