WordPress database error: [Table 'u953544830_kavitabahar.wp_kb_ratings' doesn't exist]SELECT AVG(rating) as average, COUNT(*) as total FROM wp_kb_ratings WHERE post_id = 5202
Warning: Attempt to read property "average" on null in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/kavitabahar/modules/class-kb-star-rating.php on line 357
Warning: Attempt to read property "total" on null in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/kavitabahar/modules/class-kb-star-rating.php on line 358
चेतना आधारित कविता
वह चेतन निर्द्वन्द है अद्भुत निर्विकार है
सारे विकार मनजनित कल्पित संस्कार है ।
आत्म सत्ता है सर्वोपरि बोधक है सदगुरु ,
भ्रम भेद भय भटकाता अतुल भवभार है ।
जो है अजर जो है अमर सर्वदा त्रयकाल है ,
इस जीव जगत का सर्वत्र मात्र एक दातार है।
संयोग वियोग दुख सुख से है परे प्राणधन ,
जग विचित्र लगता पर वो अदृश्य अपार है ।
भटकाव भरी क्षणभंगुरता यद्यपि दृष्टि मे हैें ,
सबको देता आकार जो जग में निराकार है ।
~रामनाथ साहू ” ननकी “
मुरलीडीह
