द्रोपदी चीर प्रसंग पर दोहे/ पुष्पा शर्मा”कुसुम”

doha sangrah

द्रोपदी चीर प्रसंग पर दोहे

पासे फेंके कपट के
शकुनि रहा हर्षाय
दाव द्रोपदी लग गई
रहे पाण्डव शर्माय

सभा मध्य में द्रोपदी
करती करुण पुकार
चीर दुशासन खींचता
नहीं बचावन हार

भीष्म बली कुरुराज ने 
साध लिया है मौन
पांचों पति बोले नहीं
बचा सके अब कौन

गोविंद तुम करुणा करो
अबला करी गुहार
तुम बिन अब कोई नहीं
लाज बचावन हार

नाम लेत  ही प्रकट भे
लीन्ह वस्त्र अवतार
खींचत खींचत चीर को
गया दुशासन हार

पुष्पा शर्मा”कुसुम”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top