हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा RSS Geet

  • Post category:Uncategorized
  • Post author:
  • Post last modified:December 20, 2023
  • Reading time:1 mins read

हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा


हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा।
भेदभावना तमस हटेगा, समरसता अमृत बरसेगा।
हिन्दू जगेगा, विश्व जगेगा।।ध्रु.।।

हर हिन्दू सदा से विश्व बन्धु है जड़ चेतन अपना माना है।
मानव पशु तरु गिरि सरिता में एक ब्रह्म को पहिचाना है।
जो चाहे जिस पथ से आये साधक केन्द्र बिन्दु पहुँचेगा।।1।।

हिन्दू जगेगा……

इसी सत्य को विविध पक्ष से वेदों में हमने गाया था।
निकट बिठाकर इसी तत्व को उपनिषदों में समझाया था।
मंदिर मठ गुरुद्वारे जाकर यही ज्ञान सत्संग मिलेगा।।2।।

हिन्दू जगेगा……

हिन्दू धर्म वह सिन्धु अतल है जिसमें सब धारा मिलती है।
धर्म अर्थ अरु काम मोक्ष की किरणें लहर-लहर खिलती है।
इसी पूर्ण में पूर्ण जगत का जीवन मधु सम्पूर्ण फलेगा।।3।।

हिन्दू जगेगा……

इस पावन हिन्दुत्व सुधा की रक्षा प्राणों से करनी है।
जग को आर्य शील की शिक्षा निज जीवन से सिखलानी है।
द्वेष क्लेष भय सभी हटायें पान्चजन्य फिर से गुंजेगा।।4।।

हिन्दू जगेगा……।।

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।