हम परिन्दे

हम परिन्दे

हम परिन्दे
हम है मनमौजी
सीमा न जाने।।

हम परिन्दे
घर न पहचाने
घूमे अंजाने।।

हम परिन्दे
उड़ते पंख फैला
देश न जानें ।।

हम परिन्दे
फिरे दरबदर
बना लें घर।।

हम परिन्दे
छू लेते आसमान
ऊंची उड़ान ।।
हम परिन्दे
रहें खूब उड़ते
नहीं थकते।।

राकेश नमित

इस रचना को शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top