इतिहास बनाना आदत है -रश्मि अग्निहोत्री

इतिहास बनाना आदत है

इतिहास   बनाना  आदत  है,
परिश्रम इसरो की इबादत है!
संकल्प  और  गहरा  हुआ है,
दो कदम पर मंजिल अपनी है!

क्योंकि, चंद्रयान 2 सफल है,
हर  हिंदुस्तानी  के  दिल  में!
बचपन से  चांद  को देखा है,
अब पाने की हसरत जागी है!

“रश्मि “क्योंकि  चंद्र की  दूरी, 
चंद्रयान २ से ज्यादा दूर नहीं! 
फिर हौसलों की उड़ान भरेंगे,
जो न किया गया उसे हम करेंगे !

क्योंकि,इतिहास बनाना आदत है,
परिश्रम  इसरो  की  इबादत  है !
दुआ व प्रार्थना  का  असर होगा, 
देख लेना कल हमारा चांद होगा!

चांदनी से श्रृंगार कर चांद तेरी, 
दहलीज  पर  होगा  तो  बस !
हिन्दुस्तान और प्यारा तिरंगा,
होगा बस हमारा प्यारा तिरंगा।

रश्मि अग्निहोत्री
  केशकाल जिला कोंडागांव

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply