महावीर जयंती पर दोहे

महावीर जयंती पर दोहे

जन्मदिवस शुभकामना,महावीर भगवान।
संकट के इस काल में, पाएं उनसे ज्ञान।।

सत्य अहिंसा का दिया,इस जग को संदेश।
मार्ग दिखाया धर्म का,सभी मिटाए क्लेश।।

बोधि वृक्ष की छाँव में, किया इन्होंने ध्यान।
स्वयं कियाअनुभूत जो,दिया जगत को ज्ञान।।

एकादश इन्द्रिय विजय, करके बनते धीर।
वही स्वयं को जीतकर ,कहलाय महावीर।।

नमन करें उन वीर को,स्वामी जो कहलाय।
धन्य है ये वसुंधरा , जन्म वीर ये पाय।।

©डॉ एन के सेठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *