25 दिसम्बर महामना मालवीय जयन्ती पर कविता

शत-शत आज नमन है

● डॉ. ब्रजपाल सिंह संत

देह भस्म तो उड़ जाती है, कार्य अजर-अमर है।

विष्णु चरणी, शीतलता सा, हर-हर गर्जन स्वर है

संकल्पों का शंख, विश्व को दे गया माणिक मोती ।

हिंदुस्तान बना हिंदू से, देकर गया चुनौती ।

‘श्रद्धा मर्यादा’ परिभाषा, मंगलमय तन-मन है ।

मोहन मदन मालवीय आपको शत-शत आज नमन है।

पच्चीस दिसंबर अठारह सौ इकसठ इलाहाबाद पयधार।

मात गोद अरु तात मोद, त्रिवेणी प्रभा मुदित परिवार ।

मंगलाचार नर-नारी करें, शिशु केलि करें, आमोद भरें।

अंजन आँखियन में युग दर्पण, मन में चिंतन का शोध करें।

हो गया निनादित दिग्दिगंत, आया नव परिवर्तन है।

मोहन मदन मालवीय आपको शत-शत आज नमन है ।

हर आलय में, कार्यालय में, न्यायालय में हिंदी आई।

हिंदी की चमक उठी बिंदिया, भारती भाल नव अरुणाई ।

साहित्य सम्मेलन अनुगूँज, जन-जन अंतस्तल पहुँचाई।

‘नागरी प्रचारिणी सभा’ उदित, नव रश्मि-पुंज लेकर आई।

ऊँचा उठ जाए समाज, देश, नित कहता अंतर्मन है।

मोहन मदन मालवीय आपको, शत-शत आज नमन है ।

भारतीय सनातन का प्रतीक, एक शक्ति संगठन शिक्षालय ।

स्थापित करना चाहते थे, विज्ञान, ज्ञान, कृषि विद्यालय ।

चार फरवरी उन्नीस सौ सोलह, सपना साकार हुआ।

‘काशी हिंदू विश्वविद्यालय’ मोहन यज्ञ परिपूर्ण हुआ।

जहाँ नर बन जाता नारायण, मन मोर करे नर्तन है।

मोहन मदन मालवीय आपको, शत-शत आज नमन है ।

कविता बहार
📖 2950 कविताएँ
📂 श्रेणियाँ:
हिंदी कविता
🏷️ टैग:
#परिवार पर कविता #प्रेम पर कविता #भावपूर्ण हिंदी कविता #रिश्तों का गुलाल हिंदी कविता #रिश्तों पर कविता #संबंधों की कविता #Hindi Poetry #Holi Poetry #प्रेरणादायक हिंदी कविता #रंगों की क्रांति कविता #समकालीन हिंदी कविता #सामाजिक व्यंग्य कविता #हिंदी कविता #हिंदी साहित्य ब्लॉग #होली कविता 2026 #ओजपूर्ण कविता #रंगों की क्रांति हिंदी कविता #समाज परिवर्तन कविता #सामाजिक क्रांति कविता #आधी दुनिया की आवाज़ #नारी सशक्तिकरण कविता #महिला अधिकार कविता #ओजपूर्ण हिंदी कविता #नारी सम्मान कविता #महिला सशक्तिकरण हिंदी कविता #स्त्री का स्वाभिमान #स्वाभिमान पर कविता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top