श्रमिक पर कविता

श्रमिक पर कविता

खून पसीना एक कर,करता जग कल्याण।
औरों के हित के लिए, देता अपने प्राण।।
????
स्वेद बहे मजदूर का, तभी बने आवास।
जीवन में पाता वही, श्रम से करे प्रयास।।
????
श्रम जीवन में जो करे, होता बड़ा महान।
इसके बल पर ही वही, पाता जग में मान।।
????
कठिन परिश्रम से मनुज,पत्थरभी पिघलाय।
करे परिश्रम जो यहाँ, वही सफलता पाय।।
????
करे परिश्रम जोश्रमिक,नित्य दिवसअरु रात।
अपना सुख दुख भूलकर,करे सुखी हर गात।।

??????????

©डॉ एन के सेठी

You might also like