ठंडी का मौसम -अंजनी कुमार शर्मा

ठंडी का मौसम –अंजनी कुमार शर्मा आया है ठंडी का मौसमसूरज का बल हुआ है कमओढे़ कोहरे की चादरगाँव-गाँव और नगर-नगरस्वेटर पहने जन पडे़ दिखाईओढे़ कंबल और रजाईकाँप रहा है कलुआ कुत्ताखलिहान में पडा़ है दुबकाठंडी के आगे सब हारेछिप गये हैं चाँद और तारेबर्फीली हवाएँ जब चलतीतन-मन में तब सिहरन उठतीऔर फिर कूछ नहीं […]

ठंडी का मौसम –अंजनी कुमार शर्मा

moon

आया है ठंडी का मौसम
सूरज का बल हुआ है कम
ओढे़ कोहरे की चादर
गाँव-गाँव और नगर-नगर
स्वेटर पहने जन पडे़ दिखाई
ओढे़ कंबल और रजाई
काँप रहा है कलुआ कुत्ता
खलिहान में पडा़ है दुबका
ठंडी के आगे सब हारे
छिप गये हैं चाँद और तारे
बर्फीली हवाएँ जब चलती
तन-मन में तब सिहरन उठती
और फिर कूछ नहीं सूझता
अलाव का सहारा दिखता
ठंडी जब-जब आती है
सच में, बहुत सताती है।

अंजनी कुमार शर्मा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top