सरस्वती वंदना
हँसवाहिनी माँ की जय जय
वीणावादिनी जय हो
शुभ्रज्योत्स्ना भरो हृदयमें
अन्धकार सब क्षय हो
पद्मासना श्वेत वस्त्रा माँ
तेरी जय जय जय हो
2
पुलकित ज्ञान ज्योति में
मेरी सद्बुद्धि की लय हो
ज्ञानदायिनी तब प्रकाश में
मेरा तिमिर विलय हो
कमल आसनी वागीश्वरी माँ
तेरी जय जय जय हो
3
तेरे चरणों की पावन रज
मस्तक मेरे सोहे
धूप दीप नैवेद्य सुधा से
अर्चन वंदन होवे
बुद्धि वर्धिनी अमृतमयी माँ
तेरी जय जय जय हो
4
ज्योतिर्मय शुभ जल प्रपात से
ज्ञान पुंज नित बरसे
नित उड़ान हो नयी सफलता
से प्रतिदिन मन हरसे
कृपा सिंधु माँ तेरी जय जय
तेरी जय जय जय हो
5
वरदहस्त हो मेरी कलम पर
मम सौभाग्य उदय हो
दुख अभाव सबके हर लो माँ
इन पर विश्व विजय हो
ताल-छंद गति लय पर जय हो
माँ तेरी जय जय हो
हँसवाहिनी माँ की जय जय
वीणावादिनी जय हो
पद्मासना श्वेत वस्त्रा माँ
तेरी जय जय जय हो
रमेश कँवल
कविता बहार
📖 2950 कविताएँ
📂 श्रेणियाँ:
हिंदी कविता
हिंदी कविता
🏷️ टैग:
#परिवार पर कविता #प्रेम पर कविता #भावपूर्ण हिंदी कविता #रिश्तों का गुलाल हिंदी कविता #रिश्तों पर कविता #संबंधों की कविता #Hindi Poetry #Holi Poetry #प्रेरणादायक हिंदी कविता #रंगों की क्रांति कविता #समकालीन हिंदी कविता #सामाजिक व्यंग्य कविता #हिंदी कविता #हिंदी साहित्य ब्लॉग #होली कविता 2026 #ओजपूर्ण कविता #रंगों की क्रांति हिंदी कविता #समाज परिवर्तन कविता #सामाजिक क्रांति कविता #आधी दुनिया की आवाज़ #नारी सशक्तिकरण कविता #महिला अधिकार कविता #ओजपूर्ण हिंदी कविता #नारी सम्मान कविता #महिला सशक्तिकरण हिंदी कविता #स्त्री का स्वाभिमान #स्वाभिमान पर कविता

Post Views: 162