Warning: foreach() argument must be of type array|object, null given in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/code-snippets/php/snippet-ops.php(663) : eval()'d code on line 749
हम जैसे चलते हैं तुम भी चलो ना

हम जैसे चलते हैं तुम भी चलो ना

हम जैसे चलते हैं , तुम भी चलो ना।हम जैसे रहते हैं , तुम भी रहो ना। । बहती हुई नदियां देखो , कल-कल बहती है ,कल-कल बहती है और , सागर में मिल जाती है। नदिया यह कहती है , तुम भी कहो ना ,हम जैसे बहते हैं , तुम भी बहो नाहम जैसे […]

हम जैसे चलते हैं , तुम भी चलो ना।
हम जैसे रहते हैं , तुम भी रहो ना। ।

बहती हुई नदियां देखो , कल-कल बहती है ,
कल-कल बहती है और , सागर में मिल जाती है।

नदिया यह कहती है , तुम भी कहो ना ,
हम जैसे बहते हैं , तुम भी बहो ना
हम जैसे चलते हैं , तुम भी चलो ना। ।

पत्थर की मूरत देखो , पहले तो यह पत्थर थी ,
चोटों को सहते – सहते सूरत बन गई।
मूरत यह कहती है , तुम भी कहो ना
हम जैसे सहते हैं , तुम भी सहो ना
हम जैसे चलते हैं , तुम भी चलो ना। ।

जलता हुआ दीपक देखो , जगमग – जगमग करता है ,
जगमग – जगमग करता है , अंधेरा दूर करता है ,
दीपक यह कहता है , तुम भी कहो ना
हम जैसे जलते हैं , तुम भी जलो ना
हम जैसे चलते हैं , तुम भी चलो ना
हम जैसे रहते हैं , तुम भी रहो ना
हम जैसे चलते हैं , तुम भी चलो ना। ।

📢

इस रचना को साझा करें

👁️ 2 व्यूज 📖 1 मिनट पठन
Scroll to Top