अरुणोदय

अरुणोदय

प्रतिदिन
अरुणोदय
हममें जगाती है
स्फूर्ति
भोर का समय
सुबह की लालिमा
सूर्य की किरणें
पृथ्वी पर आती है
सुखद एहसास
होता है वह
ठंड के मौसम में
इंतजार होता है
सभी को
अरुणोदय का
पक्षी सारे चहचहाकर
अभिनंदन करते हैं
वहीं गायें रंभा कर
इंसान,
सूर्य नमस्कार से
अपने दिन की शुरूआत
करते हैं
सुबह खूबसूरत हो
तो कहते हैं
दिन अच्छा
बीतेगा •••!

यहाँ जाने कितने
ऐसे लोग भी है
जिन्होंने अरुणोदय
कब से नहीं देखा
क्योंकि दिन चढ़ने
के बाद उनकी
सुबह होती है ।
वो इतनी सुन्दर सुबह
को खो देते हैं ••••!

सपना देखना है
तो रात्रि में देखो
सुबह तो इन सपनों
को पूरा करने में
लगाना है
और अपने कर्मो से
सफलता पाना है
सुनहरे अक्षरों में
इतिहास में
नाम हो अपना
कर्म बना लो
अपने सपनों को सपना ••••!

अनिता मंदिलवार सपना
अंबिकापुर सरगुजा छतीसगढ़

कविता बहार
📖 2950 कविताएँ
📂 श्रेणियाँ:
हिंदी कविता
🏷️ टैग:
#परिवार पर कविता #प्रेम पर कविता #भावपूर्ण हिंदी कविता #रिश्तों का गुलाल हिंदी कविता #रिश्तों पर कविता #संबंधों की कविता #Hindi Poetry #Holi Poetry #प्रेरणादायक हिंदी कविता #रंगों की क्रांति कविता #समकालीन हिंदी कविता #सामाजिक व्यंग्य कविता #हिंदी कविता #हिंदी साहित्य ब्लॉग #होली कविता 2026 #ओजपूर्ण कविता #रंगों की क्रांति हिंदी कविता #समाज परिवर्तन कविता #सामाजिक क्रांति कविता #आधी दुनिया की आवाज़ #नारी सशक्तिकरण कविता #महिला अधिकार कविता #ओजपूर्ण हिंदी कविता #नारी सम्मान कविता #महिला सशक्तिकरण हिंदी कविता #स्त्री का स्वाभिमान #स्वाभिमान पर कविता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top