WordPress database error: [Table 'u953544830_kavitabahar.wp_kb_ratings' doesn't exist]SELECT AVG(rating) as average, COUNT(*) as total FROM wp_kb_ratings WHERE post_id = 36765
Warning: Attempt to read property "average" on null in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/kavitabahar/modules/class-kb-star-rating.php on line 357
Warning: Attempt to read property "total" on null in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/kavitabahar/modules/class-kb-star-rating.php on line 358
स्वास्थ्य पर सजगता
सेहत सुविधा कम हुई, बढ़े बहुत से रोग|
दाम दवाओं के बढ़े, तड़प रहे हैं लोग||
अस्पताल के द्वार पर, बड़ी लगी है भीड़|
रोग परीक्षण हो रहे, सब की अपनी पीड़||
ऊंचे भवन बना लिए, पैसा किया निवेश|
दूर हुआ जब प्रकृति से, पनपे सभी कलेश||
खान-पान बदले सभी, फास्ट-फूड परवान|
रोगों की भरमार को, झेल रहा इंसान||
कुदरत का दोहन किया, प्रबल स्वार्थ का भाव|
कंचन तन रोगी हुआ, डगमग डोले नाव||
मानव तन उपहार है, कुदरत का अनमोल|
रखिए इसे सँभाल के, मत कर मिट्टी मोल||
“सिल्ला” काया साध बन, अपना दीपक आप|
अपने ज्ञान उजास से, सारे तम को ढाप||
–विनोद सिल्ला©
