स्वर्ग से सुन्दर मेरा हिंदी हिंदुस्तान

हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है। 14 सितम्बर, 1949 के दिन संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाषा प्रावधानों को अंगीकार कर हिन्दी को भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी। संविधान के सत्रहवें भाग के पहले अध्ययन के अनुच्छेद 343 के अन्तर्गत राजभाषा के सम्बन्ध में तीन मुख्य बातें थी-

संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अन्तर्राष्ट्रीय रूप होगा ।

स्वर्ग से सुन्दर मेरा हिंदी हिंदुस्तान

tiranga
भारत देश तिरंगा झंडा

स्वर्ग से सुन्दर मेरा हिंदी हिंदुस्तान ,
इसमे है सभी धर्मो की जान ,
संघर्षो के बाद मिली आज़ादी ,
आज़ादी के दीवाने जब हुए थे कुर्बान |
स्वर्ग …

हरे भरे जंगलो में रहते लोग ,
कल कल करती नदिया बहती पुरे हिंदुस्तान |
बर्फ से ढकी ऊँची ऊँची चोटिया ,
हिमालय सीना तान खड़ा बना देश की शान |
स्वर्ग ..

गंगा जमुनी तहजीब यहा ,
मिलकर रहते सभी तभी तो है भारत महान |
फिल्मे देखकर लोग जीते यहा ,
बॉलीवुड की फिल्मो ने भी दिलाया हमको सम्मान |
स्वर्ग …
हजारो भाषा बोलिया बोलते लोग यहा ,
फिर भी हिंदी में ही है हिंदी हिदुस्तान |
कश्मीर से कन्याकुमारी तक हम सब एक समान ,
देश की समरसता बनी देश की आन बान शान |
स्वर्ग ..

मजहबो के सौदगर बेचते नफरते ,
प्यार फ़ैलाने वाले से ये होते परेशान |
सरहदों पर लड़ते देश के सिपाही ,
दुश्मनों से जीतते ही रहेंगे इनको है शिव का वरदान |
स्वर्ग ….

द्वारा : कमल कुमार “आजाद”
बिलासपुर छत्तीसगढ़

पता : फ्लैट नो ३०४
सिल्वर ओकग्रीन गार्डन कॉलोनी
बिलासपुर ४९५००१
मोबाइल ९१३१२३१९३५
Email : [email protected]

You might also like