जिंदाबाद पर कविता

जिंदाबाद पर कविता लाईलाज घातकवायरस के आगमन परदेवालय, खुदालय व गोडालयया अन्य धर्मस्थलसब बंद हैंआरती, अजान व प्रार्थनाअनिश्चित काल के लिएटाल दीं गईं हैंअनुष्ठान निलंबित हैंटोने-टोटकेजादू-मंत्रसब निष्प्रभावी हैंखुले हैंऔषधालय, दवालय व जांचालयचिकित्सक जिंदाबादबहुउद्देशीय स्वास्थ्य-कर्मी जिंदाबादविज्ञान जिंदाबादमास्क बनाने वालेजिंदाबादमास्क बांटने वालेजिंदाबाद -विनोद सिल्ला©

जिंदाबाद पर कविता

लाईलाज घातक
वायरस के आगमन पर
देवालय, खुदालय व गोडालय
या अन्य धर्मस्थल
सब बंद हैं
आरती, अजान व प्रार्थना
अनिश्चित काल के लिए
टाल दीं गईं हैं
अनुष्ठान निलंबित हैं
टोने-टोटके
जादू-मंत्र
सब निष्प्रभावी हैं
खुले हैं
औषधालय, दवालय व जांचालय
चिकित्सक जिंदाबाद
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य-कर्मी जिंदाबाद
विज्ञान जिंदाबाद
मास्क बनाने वाले
जिंदाबाद
मास्क बांटने वाले
जिंदाबाद

-विनोद सिल्ला©

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top