मौत की खबर पर कविता

मौत की खबर पर कविता

यूं ही मै गरल पीता रहा,
चारदीवारी में गुनता रहा।
नजर बंद हो अपने घर में,
मौत खबर सब सुनता रहा।

अपनों से अपने भी दूर हैं,
काँधा भी नहीं मजबूर हैं।
दूना कर गए ओ जगत को,
अस्थियां उनके चुनता रहा।
नजर बंद हो अपने घर में,
मौत खबर सब सुनता रहा।

छीनी किसने उनकी साँसें,
उजड़ गई उनकी दुनिया।
हालात से मजबूर बहुत हैं,
सपन सुरीले बुनता रहा।
नजर बंद हो अपने घर में,
मौत खबर सब सुनता रहा।
~~~~~~~~~~~~~~
डिजेन्द्र कुर्रे “कोहिनूर”
मिडिल स्कूल पुरुषोत्तमपुर,
बसना(छत्तीसगढ़)
मो. 8120587822

✅ लिंक कॉपी हो गया!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top