नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ
नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिंद, जय हिंद,
जय हिंद जय हिंद, जय हिंद!
रस्ते पे चलूँगा न डर-डर के
चाहे मुझे जीना पड़ें मर-मर के
मंजिल से पहले न लूँगा कभी दम
आगे ही आगे बढ़ाऊँगा कदम
देहने बाएँ देहने बाएँ थम ।
नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिंद, जय हिंद,
जय हिंद जय हिंद, जय हिंद !
धूप में पसीना मैं बहाऊँगा जहाँ
नए-नए खेत लहराएँगे वहाँ
धरती पे फाँके न पाएँगे जनम
आगे ही आगे बढ़ाऊँगा कदम
देहने बाएँ, देहने बाएँ थम।
नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिंद, जय हिंद,
जय हिंद जय हिंद, जय हिंद।

