राम कथा के हाइकु

रामकथा को आप अपनी विभिन्न कहानियों लेखों और कविताओं के माध्यम से जाना ही होगा । आज रामकथा को हाइकु के माध्यम से जानें, जिसे लिखा है रमेश कुमार सोनीजी ने। वैसे बता दें, हाइकु एक जापानी काव्य विधा है ।

राम कथा के हाइकु


1
जटायु मन
सीता लाज की रक्षा
मौत से लड़ा।

2
राम का स्पर्श
शीला, नारी हो गयी
कलंक धुला।

3
शबरी-भक्ति
जूठे बेर खिलाती
राम हर्षाते।

4
स्वर्ण हिरण
माया को माया छले
अद्भुत लीला।

5
सुषेण फर्ज़
शक्ति बाण का मर्ज़
शत्रु भी मित्र।

6
समुद्र ऐंठा
राम क्रोध से डरा
राह दिखाया।

7
पत्थर तैरे
गिलहरी भी खुश
नाम महिमा।

8
कैकेयी वार
बैरी रावण-वध
राम के काँधे।

9
खड़ाऊ पूजे
भरत धन्य भ्राता
मिसाल जिंदा।

10
शर्त-केंवट
राम पार उतारे
नेंग बदले।

11
रावण-बाली
स्त्री हरण की सजा
राम का न्याय।
……….
रमेश कुमार सोनी
रायपुर, छत्तीसगढ़,

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

This Post Has One Comment

  1. रमेश कुमार सोनी

    मेरे हाइकु प्रकाशन के लिए-आभार।

Leave a Reply