पेपर बैग का उपयोग – अकिल खान

पेपर बैग का उपयोग – अकिल खान

प्लास्टिक के उपयोग से संसार में प्रदूषण फैला है,
घर – बर्तन – पोशाक है प्लास्टिक का और सबके हाथों में प्लास्टिक का थैला है।
इससे उत्पन्न होते गंभीर समस्या फिर भी प्लास्टिक का मांग पहला है,
लोगों उठो-जागो और देखो प्लास्टिक के कारण पर्यावरण हो गया मैला है।
पशु – पक्षी और मानव में फैल रहा है गंभीर रोग,
यही है समय की मांग हम करेंगे, पेपर बैग का उपयोग।

प्लास्टिक का अति-उत्पादन है ये प्रतिस्पर्धा और उद्योगपतियों की मनमानी,
पेपर बैग है लाभकारी – प्रदुषण- मुक्त इसके उपयोग से नहीं होता किसी को हानि।
पेपर बैग है नाशवान तभी तो पसंद करते हैं इसे लोग,
यही है समय की मांग हम करेंगे, पेपर बैग का उपयोग।

प्लास्टिक से लुप्त हो रहें हैं दुर्लभ जीव – जानवर,
करेंगे इनकी रक्षा क्योंकि ये हैं अनमोल धरोहर,
समय रहते इन समस्याओं को सुलझाना है,
पेपर बैग का करेंगे उपयोग प्लास्टिक को दूर भगाना है।
है प्लास्टिक जानलेवा फिर भी लोग इसका करते हैं उपभोग,
यही है समय की माँग हम करेंगे, पेपर बैग का उपयोग।

प्लास्टिक है चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात है,
पेपर बैग का करो उपयोग यही समझदारी वाली बात है।
पुराना पेपर बैग से खाद बने जिससे लहलहाए फसल और बागों में चमन,
प्लास्टिक जले तो दे काला – विषैला धुआँ और होता शुद्ध वायु का दमन।
पेपर बैग के उपयोग से बनेगा खुशहाल जीवन का संयोग,
यही है समय की मांग हम करेंगे, पेपर बैग का उपयोग।

प्लास्टिक से फैला प्रदुषण – नदी सुखा जमीन हो गया बंजर,
असमय वर्षा और आक्सीजन की कमी से पैदा हो गया भयावह मंजर।
वक्त रहते संभल जाओ करो प्लास्टिक का अनुपयोग,
यही है समय की मांग हम करेंगे, पेपर बैग का उपयोग।


——- अकिल खान रायगढ़ जिला – रायगढ़ (छ. ग.) पिन – 496440.

You might also like