राम जन्मभूमि मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो भारत के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि के पवित्र तीर्थ स्थल पर पुनः नए रूप में बनाया जा रहा हेैं। राम जन्मभूमि राजा राम का जन्मस्थान है, जिन्हे भगवान विष्णु के सातवे अवतार के रूप में पूजा जाता है। मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र द्वारा किया जाएगा।

अयोध्या मंदिर निर्माण / बासुदेव अग्रवाल
अवधपुरी भगवा हुई, भू-पूजन की धूम।
भारतवासी के हृदय, आज रहे हैं झूम।।
दिव्य अयोध्या में बने, मंदिर प्रभु का भव्य।
सकल देश का स्वप्न ये, सबका ही कर्तव्य।।
पाँच सदी से झेलते, आये प्रभु वनवास।
असमंजस के मेघ छंट, पूर्ण हुई अब आस।।
मन में दृढ संकल्प हो, कछु न असंभव काम।
करने की ठानी तभी, खिला हुआ प्रभु-धाम।।
डर बिन सठ सुधरैं नहीं, बड़ी सार की बात।
काज न हो यदि बात से, आवश्यक तब लात।।
रामलला के नाम से, कटते सारे पाप।
रघुपति का संसार में , ऐसा प्रखर प्रताप।।
बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’तिनसुकिया