भारतीय संघ की राजभाषा हिन्दी की महत्ता (चौपाई)

hindi divas

हिन्दी की महत्ता : हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है। 14 सितम्बर, 1949 के दिन संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाषा प्रावधानों को अंगीकार कर हिन्दी को भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी।

हिन्दी की महत्ता (चौपाई)

hindi divas


भारत मात भाल पर बिन्दी।
भाषा भूषण रानी हिन्दी।।
हिन्द देश हर हिन्दुस्तानी।
चाहत बोले हिन्द जुबानी।।१

जन्म देव वाणी से इसका।
हुआ हस्तिनापुर मेंं जिसका।।
सुगम पंथ प्रसरी प्रभुताई।
हिन्दी जन जन के मन भाई।।२

देवनागरी लिखित सुहावन।
लिखते छंद गीत मनभावन।।
सुन्दर वर्ण सु व्यंजन सारे।
करते बालक याद हमारे।।३

रचे ग्रंथ बहु भाँति सुहाई।
गद्य पद्य दोउ रीत कहाई।।
कथा कहानी बात जुबानी।
उपन्यास बहु रूप रुहानी।।४

एक राष्ट्र की एकल भाषा।
मिटे विवाद यही अभिलाषा।।
प्रादेशिक भाषा भी जाने।
देश हिते हिन्दी पहचाने।।५
. _______
बाबू लाल शर्मा, बौहरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top