हम होंगे कामयाब – गिरिजाकुमार माथुर

हम होंगे कामयाब – गिरिजाकुमार माथुर

struggle


हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब एक दिन,
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन

होगी शान्ति चारों ओर,
होगी शान्ति चारों ओर,
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन,
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन।


नहीं डर किसी का आज,
नहीं भय किसी का आज,
नहीं डर किसी का आज एक दिन,
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
नहीं डर किसी का आज एक दिन।


हम चलेंगे साथ-साथ,
डाल हाथों में हाथ,
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन।
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन।
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब, एक दिन।

– गिरिजाकुमार माथुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *