जय जय वीणाधारी

  • Post category:Uncategorized
  • Post author:
  • Post last modified:November 5, 2023
  • Reading time:1 mins read

जय जय वीणाधारी

जय जय वंदन वीणाधारी।
सुन लो माता विनय हमारी ।।
          सच राह सदा साहस पाऊँ।
           नित नित माता के गुण गाऊँ।।
मातु ज्ञान की तुम हो सागर।
ज्ञान जगत में करो उजागर।।
            सदा विराजे माता वाणी।
            सब जन पूजे वीणापाणी।।
मातु  शारदे  तुम  वरदानी।
सब जग पूजे मुनि जन ज्ञानी।।

           …….भुवन बिष्ट

कविता बहार से जुड़ने के लिये धन्यवाद

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply