Warning: foreach() argument must be of type array|object, null given in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/code-snippets/php/snippet-ops.php(663) : eval()'d code on line 749
कोरोना चालीसा पर कविता

कोरोना चालीसा पर कविता

कोरोना चालीसा पर कविता नर रसना के स्वाद का, कोरोना परिणाम।चमगादड़ के सूप का, मचा हुआ कोहराम।।१।। करता कोई एक है, भरता ये संसार।घूम -घूम वो नर करें, व्याधि का संचार।।२।। *चौपाइयाँ* कैसे कटे दिवस हे भाई ।लगता जीव लता मुरझाई।।१।। संकट खड़ा करें हरजाई ।कैसे इसकी हो भरपाई।।२।। महा शाप ये इस सृष्टि का […]

कोरोना चालीसा पर कविता

कोरोना-वायरस || Corona Virus
कोरोना-वायरस पर कविता || Hindi Poem on Corona Virus

नर रसना के स्वाद का, कोरोना परिणाम।
चमगादड़ के सूप का, मचा हुआ कोहराम।।१।।

करता कोई एक है, भरता ये संसार।
घूम -घूम वो नर करें, व्याधि का संचार।।२।।

*चौपाइयाँ*

कैसे कटे दिवस हे भाई ।
लगता जीव लता मुरझाई।।१।।

संकट खड़ा करें हरजाई ।
कैसे इसकी हो भरपाई।।२।।

महा शाप ये इस सृष्टि का ।
दूर प्रभाव करो वृष्टि का।।३।।

जगत लगे निश्चेतन सारा ।
इसमे किसका दोष विचारा।।४।।

गुरुकुल देवालय सब खाली ।
चिंतित कृषक दग्ध हैं माली।।५।।

व्यापारी मजदूर भिखारी ।
सबके सम्मुख है लाचारी।।६।।

क्षमा दान प्रभु फिर से दीजै ।
आया कष्ट इसे हर लीजै।।७।।

टीबी कुष्ठ कैंसर तापा ।
सकल जगत कोरोना व्यापा।।८।।

लक्षण अगर नही पहचाने ।
मिलें वैद्य से उसकी माने।।९।।

तन का ताप यदि बढ़ जाये ।
साँस रुके समझो वो आये।।१०।।

सूखी खाँसी संग आ जाये ।
छोड़ विलम्ब जाँच करवायें।।११।।

लक्षण अनुकूल जो पायें ।
शीघ्र सुलभ उपचार करायें।।१२।।

व्यर्थ किसी भ्रम में ना रहना ।
हाथ जोड़ घर मे ही रहना।।१३।।

पुनि-पुनि कर मज्जन सब कीजौ।
मुँह पर मास्क लगा बच लीजौ।।१४।।

बीस मिनट की धूप सिकाई ।
इसमे सबसे बड़ी दवाई।।१५।।

जितना बने करें विश्रामा ।
साथ भजन कीजै श्री रामा।।१६।।

चौदह दिन एकांत निवासा ।
करें उपाय बचें यम पाशा।।१७।।

महा भयानक है ये व्याधि ।
कैसे इसको मिले समाधि।।१८।।

तज उपवास रोज है खाना ।
लौंग आँवला सौंठ चबाना।।१९।।

द्वार नासिका तेल लगाना ।
घर मे गूगल तनिक जलाना।।२०।।

फल जिसमे प्रोटीन चबायें ।
कोरोना को दूर भगायें।।२१।।

प्रबल शत्रु सम जग में आया ।
बूढ़े बालक पर ललचाया।।२२।।

जब तक स्वस्थ नही हो जाएं ।
द्वार लांघ बाहर ना आएं।।२३।।

केवल घर मे वक्त बिताएं ।
सामाजिक दूरी अपनाएं।।२४।।

घोर कष्ट-दायक महामारी ।
तुच्छ समझना भूल हमारी।।२५।।

संकट के बादल घहराये ।
काल शीश पर है मँडराये।।२६।।

बंदी सम हालात हमारे ।
प्रिय जन दूर हो रहे सारे।।२७।।

कैसे प्राण पथिक-बच पाये ।
कोई हे प्रभू राह सुझाये।।२८।।

चिंतन मनन भजन सब भूले ।
केवल दंभ ग्रसित हो फूले।।२९।।

इनकी भूल क्षमा कर दीजे।
इतनी दया जीव पर कीजे।।३०।।

*लक्ष्मीकान्त* सुमिर गुण गाये ।
रह निज धाम राम रस पाये।।३१।।

अब तो कृपा करो रघुराई ।
खुल कर सब लें फिर अँगड़ाई।।३१।।

दम्भ शक्ति मद में नर झूला ।
निर्धारित सीमाएँ भूला।।३३।।

उचित राह जग को दिखलाने ।
माया मोह रचे समझाने।।३४।।

नही विलग अस्तित्व हमारा ।
छिपा सृष्टि में अंश तुम्हारा।।३५।।

दूर करो मन का अँधियारा ।
हो जीवन मे फिर उजियारा।।३६।।

मिथ्या भ्रम से मुक्त कराओ ।
जग जीवन को तुम्ही बचाओ।।३७।।

बार – बार चरनन सिर नावा ।
विपद हरो सब कष्ट नसावा।।३८।।

अपनी कृपा दृष्टि बरसाओ ।
जीवन लता बहुरि सरसाओ।।३९।।

*लक्ष्मीकान्त* दास रघुराया ।
कोरोना का हाल सुनाया।।४०।।

*दोहा*
विमल बुद्धि बल ज्ञान का, प्रभु देना वरदान।
स्वास्थ्य संपदा को लभै, कष्टों का अवसान।।

*द्वारा :-✍️✍️✍️*
*लक्ष्मीकान्त शर्मा ‘रुद्रायुष*’
*( स्व-रचित / मौलिक )*
*देवली,विराटनगर,जयपुर,राज०303102*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0 thoughts on “कोरोना चालीसा पर कविता”

  1. लक्ष्मीकान्त शर्मा ' रुद्रायुष '

    सभी सुधि जनों से निवेदन है कृपया अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें???

Scroll to Top